वाराणसी में दिल दहला देने वाला कांड: मां ने प्रेमी संग रचाया साजिश

  • वाराणसी में मां ने प्रेमी संग बेटे की हत्या की
  • गुमशुदगी का ड्रामा, चाचा ने खोला राज़
  • बॉडी झाड़ियों से बरामद, आरोपी को लगी गोली

वाराणसी। वाराणसी के रामनगर क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 10 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। बच्चे की गुमशुदगी दिखाने के लिए थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई। लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब बच्चे के चाचा ने पुलिस को भाभी के लव अफेयर के बारे में बताया।

प्रेमी फैजान ने कबूला जुर्म, भागने की कोशिश में लगी गोली
पुलिस ने सोना के प्रेमी फैजान को हिरासत में लिया। पूछताछ में फैजान ने बताया कि सूरज ने उसे और सोना को बेडरूम में एक साथ देख लिया था। सामाजिक बदनामी के डर से दोनों ने सूरज को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। सोमवार शाम फैजान ने अपने दोस्त राशिद के साथ मिलकर सूरज की गला दबाकर हत्या कर दी। शव बावन बीघा मैदान की झाड़ियों में छिपा दिया गया।
पुलिस जब फैजान को बॉडी बरामद करने ले गई, तभी उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर दोबारा काबू किया।

सोना ने किया ड्रामा, चाचा ने खोली पोल
हत्या के बाद सोमवार रात 9 बजे सोना ने हल्ला मचाया कि सूरज लापता हो गया। जबकि उसने ज्यादा खोजबीन नहीं की। बच्चे के चाचा ने पुलिस को बताया कि भाभी के प्रेमी फैजान से नजदीकियां थीं। इसी आधार पर पुलिस ने फैजान और राशिद को पकड़ा।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading