ट्रेनों की लेटलतीफी से त्योहारों पर बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

  • अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर छुट्टियों की वजह से यात्रियों की भारी भीड़
  • स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार के अवकाश से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी
  • प्लेटफार्म और टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें

अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी और रविवार के लगातार अवकाशों के बीच घर आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ बृहस्पतिवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर स्पष्ट रूप से देखी गई। छुट्टियों का फायदा उठाने वाले यात्री स्टेशन परिसर में सुबह से ही जुटने लगे, लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी ने उनका इंतजार लंबा कर दिया। तीन दिन के अवकाश के चलते विभिन्न ट्रेनों में यात्री संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। प्लेटफार्मों पर भीड़ के साथ-साथ टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें बनी रहीं। जिन यात्रियों ने समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने की योजना बनाई थी, उन्हें ट्रेन संचालन में देरी का सामना करना पड़ा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर छुट्टियों की भीड़ और ट्रेनों की देरी ने यात्रियों की यात्रा को थका देने वाला बना दिया, जबकि रेलवे प्रशासन के लिए यह समय संचालन व्यवस्था की परीक्षा साबित हुआ।

बॉक्स
ये ट्रेनें हुईं लेट

बृहस्पतिवार को वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (19167) 2 घंटे 39 मिनट की देरी से अकबरपुर पहुंची। रक्सौल सद्भावना एक्सप्रेस (14018) 1 घंटे 40 मिनट, दून एक्सप्रेस (13010) 1 घंटे 50 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस (15933) 1 घंटे 20 मिनट, गंगा सतलज एक्सप्रेस (13307) 1 घंटे 41 मिनट, वाराणसी एक्सप्रेस (14236) 1 घंटे और लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (04217) 48 मिनट की देरी से पहुंची।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading