छात्रा श्रद्धा ने CM योगी को लिखा पत्र, 6 महीने में स्कूल की सड़क बन गई

  • छात्रा श्रद्धा ने CM को पत्र लिखकर कराई सड़क की मरम्मत
  • छह महीने में जर्जर सड़क बनकर तैयार
  • विधानसभा में श्रद्धा ने CM योगी को कहा थैंक यू

लखनऊ। गुडंबा निवासी टेंडर हार्ट स्कूल की छात्रा श्रद्धा सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अपने स्कूल की जर्जर सड़क की शिकायत की थी। छह महीने के भीतर ही सड़क का निर्माण पूरा हो गया। गुरुवार को श्रद्धा विधानसभा पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने और धन्यवाद देने पहुंची।

श्रद्धा ने खुशी जताते हुए कहा, “मेरे स्कूल की रोड काफी सालों से खराब थी। मैंने CM योगी जी को पत्र दिया था। उसमें लिखा था कि गड्ढों में पानी भर जाता है। अब नई सड़क बन गई है, मैं बहुत खुश हूं। थैंक यू CM अंकल।”

जनवरी में की थी शिकायत, अब मिली राहत

श्रद्धा ने बताया कि वह 26 जनवरी को मुख्यमंत्री से मिली थी और स्कूल के रास्ते की खराब हालत के बारे में बताया था। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती थी। इस पर CM ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया था। अब सड़क बनने के बाद श्रद्धा अपने पिता सत्येंद्र सिंह ठाकुर के साथ सीएम से दोबारा मिलने पहुंची।

CM ने दिया आशीर्वाद, बुलाया स्वतंत्रता दिवस समारोह में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धा को स्नेहपूर्वक दुलारा और हालचाल पूछा। श्रद्धा के पिता ने बताया कि बेटी की पहल पर ही यह सड़क बनी है। CM से मुलाकात के बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और उसके परिवार को 15 अगस्त समारोह में आमंत्रित भी किया।

‘पापा ने दिया आइडिया, मैंने लिखा पत्र’

श्रद्धा ने बताया कि जब उसने पिता को सड़क की समस्या बताई तो उन्होंने पत्र लिखने का सुझाव दिया। उसने पत्र लिखा और मुख्यमंत्री को सौंपा। श्रद्धा ने कहा, “आज मैं उनका आशीर्वाद लेने और धन्यवाद कहने आई हूं।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading