लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस परेड में सिख सरपंच को एंट्री नहीं

  • स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले में सिख सरपंच को एंट्री नहीं
  • सुरक्षा कारणों से कृपाण ले जाने पर रोक
  • सरपंच बोले- धर्म कृपाण उतारने की इजाजत नहीं देता

अमृतसर। स्वतंत्रता दिवस की परेड में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे पंजाब के नाभा ब्लॉक के सिख सरपंच को लाल किले में प्रवेश नहीं मिला। गुरध्यान सिंह, जो गांव कलसाना के सरपंच हैं, हाल ही में जल शक्ति विभाग द्वारा सेनिटेशन कार्यों के लिए सम्मानित किए गए थे। उन्हें राष्ट्रीय सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने कृपाण के चलते उन्हें गेट पर रोक दिया।

सरपंच गुरध्यान सिंह ने बताया कि वह अमृतधारी सिख हैं और उनके लिए कृपाण उतारना धर्म के खिलाफ है। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें इसे बाहर उतारने और वापसी पर लेने का सुझाव दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

गुरध्यान सिंह को 13 से 17 अगस्त तक दिल्ली बुलाया गया था और 15 अगस्त की सुबह वे 5 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन पहुंचे थे। उनकी वीआईपी एंट्री पांच नंबर गेट से थी। लेकिन सुरक्षा नियमों के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

सिख समुदाय के धार्मिक प्रतीकों को लेकर विवाद नया नहीं है। हाल ही में सिख ककारों के चलते रोक के मामले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंचे थे। 2014 और 2025 में राजस्थान जुडिशियरी परीक्षा में भी सिख युवतियों को कृपाण और कड़े के कारण परीक्षा केंद्र में जाने से रोका गया था। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने विरोध दर्ज कराया था।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading