मालीपुर में ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग, 30 मिनट तक तड़पते रहे ट्रैक पर

  • अंबेडकरनगर में ट्रेन हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल
  • मालीपुर रेलवे फाटक पर मालगाड़ी की चपेट में आए 62 वर्षीय व्यक्ति
  • हादसे के बाद आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर तड़पते रहे घायल

अंबेडकरनगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के बैरागल गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। मानसिक रूप से विक्षिप्त 62 वर्षीय पंचम प्रजापति मालीपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनका एक पैर कट गया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग करीब आधे घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़े रहे, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंच सकी।

मालगाड़ी की चपेट में आए बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे पंचम प्रजापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से प्लेटफॉर्म नंबर दो की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन को देखकर वह घबराए और बैलेंस बिगड़ते ही ट्रैक पर गिर पड़े, जिससे उनका एक पैर कट गया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय यात्रियों और रेलवे कर्मियों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पीआरबी टीम भी वहां पहुंची। लेकिन सबसे बड़ी चिंता यह रही कि मौके पर घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार नहीं मिल सका।

आधे घंटे तक तड़पते रहे, नहीं पहुंची एंबुलेंस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल किया, लेकिन मदद समय पर नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल व्यक्ति करीब 30 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर ही पड़े रहे और कोई प्राथमिक चिकित्सा नहीं मिल सकी।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading