आगरा में नकली दवा सिंडिकेट पर STF की बड़ी रेड

  • आगरा में हिमांशु अग्रवाल के ठिकानों पर STF की बड़ी रेड
  • नकली दवा सिंडिकेट का नेटवर्क 13 राज्यों में फैला
  • गोदाम से 3.23 करोड़ की दवाएं बरामद

आगरा। आगरा में दवा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल के ठिकानों पर STF और ड्रग विभाग ने फिल्मी अंदाज में छापा मारा। गोदामों से 3.23 करोड़ रुपए की नकली दवाएं बरामद की गईं। हिमांशु का नेटवर्क यूपी समेत 13 राज्यों में फैला हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, हिमांशु का कनेक्शन साउथ इंडिया के दवा माफिया से था। चेन्नई से लखनऊ के नाम पर भेजा गया माल आगरा में पकड़ा गया। सनौफी कंपनी की शिकायत के बाद टीम ने गुप्त प्लानिंग कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान हे मां मेडिकल एजेंसी और बंसल मेडिकल एजेंसी से दवाओं का बड़ा जखीरा मिला। ड्रग विभाग की टीम ने दोनों दुकानों और गोदामों को सील कर दिया। मामले की जांच जारी है।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading