अवैध यात्री वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 28 वाहन सीज़

  • अवैध यात्री वाहनों के खिलाफ अम्बेडकरनगर में सघन अभियान शुरू
  • पहले दिन 28 वाहनों का चालान, 3 वाहन सीज़
  • परमिट, फिटनेस और बीमा की जांच में कई वाहन पाए गए नियम विरुद्ध

अम्बेडकर।  जनपद अम्बेडकर नगर में अवैध और अनधिकृत यात्री वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत कुल 28 वाहनों पर चालान किया गया, वहीं 03 वाहनों को सीज़ कर दिया गया है। अभियान 27 अगस्त तक जारी रहेगा।

परिवहन विभाग के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (Enforcement) अम्बेडकर नगर ने टाण्डा और अकबरपुर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। इस दौरान 05 बसों]
07 ऑटो/ई-रिक्शा तथा 06 अन्य निजी वाहनों का चालान किया गया।

कार्रवाई के दौरान 1 बस और 1 मैजिक वाहन को परमिट शर्तों के उल्लंघन और अन्य अभियोगों में निरुद्ध किया गया है।

यात्री/मालकर अधिकारी सुलतानपुर शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाया गया। यहां 07 बसों का चालान तथा 02 बसों को सीज़ किया गया।
कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों की दस्तावेज़ों की जांच के साथ परमिट, फिटनेस, बीमा और चालक लाइसेंस की स्थिति का गहन निरीक्षण किया गया।

27 अगस्त 2025 तक विशेष प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा। अवैध रूप से संचालित बसें, ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य यात्री वाहनों पर निर्बंधित और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि बिना वैध परमिट, फिटनेस के बिना संचालन, और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ सीधे सीज़ और चालान की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button