करंट से हुई मौत का मामला: गैर इरादतन हत्या का आरोपी सतीराम गिरफ्तार

  • खेत में करंट बिछाने से मजदूर की मौत
  • आरोपी सतीराम पेठिया चौराहे से गिरफ्तार
  • गैर इरादतन हत्या की धारा 304 में केस दर्ज

जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। गांव के खेत में बिछाए गए खुले करंटयुक्त तारों के कारण मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सतीराम को पेठिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने पुत्र के साथ खेत की रखवाली के नाम पर खुले तार बिछाकर करंट फैला दिया था, जिसकी चपेट में आकर एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

खेत की रखवाली बनी जानलेवा जाल

गौरतलब है कि यह मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के गौरा कमालपुर गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी आसाराम (50) अहियापुर के एक निजी भट्टे पर रसोइये का काम करते थे।

मंगलवार रात करीब 9 बजे खाना खाकर वे साइकिल से भट्ठे से निकले थे, लेकिन अगली सुबह उनका शव गांव के समीप खेत के किनारे मिला।

खुले तार से फैलाई गई थी करंट की बाड़

मृतक की पत्नी सुनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही निवासी सतीराम वर्मा और उसका पुत्र सर्वेश अपने खेत की रखवाली के लिए खुले तारों में करंट प्रवाहित कर रहे थे।

खेत की बाउंड्री के चारों ओर तार फैलाया गया था, जिसमें बिजली का करंट दौड़ाया गया था। इसी जाल में फंसकर आसाराम की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading