निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने दिए निर्देश

  • 1040 बीएलओ और 133 सुपरवाइजरों को एक दिवसीय प्रशिक्षण
  • लक्ष्य – मतदाता सूची की 100% शुद्धता और पारदर्शिता
  • तकनीकी जानकारी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यप्रणाली समझाई गई

अम्बेडकरनगर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इसी क्रम में मतदाता सूची के वृहद पुनरीक्षण के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर के ऑडिटोरियम में बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। इस दौरान जिले भर के 1040 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और 133 सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त व न्यायिक), उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

मतदाता सूची हो शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित: अनुपम शुक्ला

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण का कार्य पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और निष्पक्षता से किया जाए।

उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर सर्वे करें, और पात्र नागरिकों का नाम शामिल करना सुनिश्चित करें। वहीं मृतक, डुप्लीकेट या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं, ताकि तैयार की जा रही मतदाता सूची शुद्ध, अद्यतन और निष्पक्ष हो।

प्रशिक्षण सत्र में दी गई तकनीकी जानकारी

बैठक की शुरुआत तहसीलदार आलापुर और तहसीलदार अकबरपुर द्वारा की गई। इसके उपरांत सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों, सत्यापन विधियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading