201 मोबाइल फोन बरामद, मालिकों को लौटाए गए

अंबेडकरनगर (संवाददाता)। जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत करीब 35.55 लाख रुपये आंकी गई है। सोमवार को इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया।

एक वर्ष की मेहनत लाई रंग, सर्विलांस टीम की रही प्रमुख भूमिका

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई बीते एक वर्ष से चल रही थी। चोरी और गुम हुए मोबाइलों की लगातार लोकेशन ट्रैकिंग और नंबर सर्विलांस के जरिए टीम ने उनकी पहचान की। इसके बाद एक-एक व्यक्ति से संपर्क कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की गई।

खरीददार बनकर पहुंची टीम, फिर कराई वापसी

एसपी ने बताया कि सर्विलांस प्रभारी एसआई प्रभाकांत तिवारी, मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव, आरक्षी अंकुर और कुलदीप कुमार की टीम ने रणनीतिक ढंग से काम किया। जिन लोगों के पास मोबाइल मिले, उनसे मोबाइल खरीदने के बहाने संपर्क किया गया। बातचीत में जब उन्हें बताया गया कि मोबाइल चोरी का है, तो अधिकतर ने यह कहते हुए मोबाइल लौटा दिए कि उन्हें रास्ते में मिला था।

पहचान के बाद मोबाइल सौंपे गए

पुलिस ने बरामद मोबाइलों के आईएमईआई नंबर से उनके वास्तविक मालिकों की पहचान की और संपर्क कर उन्हें पुलिस लाइन बुलाया गया। सोमवार को सभी मोबाइल फोन संबंधित व्यक्तियों को सौंप दिए गए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading