राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

एडीआर भवन में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर मंगलवार को एडीआर भवन, जनपद न्यायालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज त्वरित द्वितीय एवं नोडल अधिकारी भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता ने की।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिखा यादव भी मौजूद रहीं। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण पर चर्चा की गई।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल कर समय पर निस्तारित किया जाए। साथ ही आमजन के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

सचिव शिखा यादव ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से जनपद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक लोग लोक अदालत से लाभ ले सकें।

नोटिस तामिला और विभागीय सहयोग पर जोर

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि न्यायालय और बैंकों से जुड़े नोटिसों का शत-प्रतिशत तामिला सुनिश्चित किया जाए। विद्युत विभाग, नगर पालिका और बैंकिंग संस्थानों को भी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा गया।

बैठक में अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता, बैंक ऑफ बड़ौदा के अग्रणी जिला प्रबंधक, नगर पालिका परिषद और यातायात विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button