गाजीपुर: गोआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक में सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

  • गाजीपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में गोआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक
  • सीडीओ ने एक सप्ताह में नेपियर घास लगाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए
  • गोवंशों के लिए हरा चारा, भूसा व चोकर की मानक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में गोवंशों के भरण-पोषण के लिए चारागाहों में हरे चारे की उपलब्धता और व्यवस्था पर चर्चा की गई।

सीडीओ ने उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नेपियर घास लगाने का अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील स्तर पर बैठक आयोजित कर गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा और चोकर की मानक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जहां हरा चारा उपलब्ध नहीं है वहां तुरंत साइलेज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।

मानक के अनुरूप अद्यतन अभिलेख न मिलने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सभी खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया। साथ ही गोआश्रयों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाकर दैनिक फोटो और वीडियो से रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शाही, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading