मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का अयोध्या-काशी दौरा

  • “मॉरीशस PM ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन”
  • “काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार विधि से अभिषेक”
  • “दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में पत्नी संग हुए शामिल”

अयोध्या/वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम शुक्रवार को अपनी पत्नी और डेलीगेशन के साथ अयोध्या पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री रामगुलाम ने राम मंदिर पहुंचकर लगभग 25 मिनट तक रामलला के दर्शन-पूजन किए। करीब 45 मिनट अयोध्या में रुकने के बाद वे देहरादून के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले सुबह करीब 9:45 बजे वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने षोडशोपचार विधि से अभिषेक कर करीब आधे घंटे तक पूजा-अर्चना की। गुरुवार शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गंगा को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और पत्नी के साथ सेल्फी भी ली।

बुधवार शाम को काशी पहुंचे प्रधानमंत्री रामगुलाम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस पार्टनर नहीं, बल्कि परिवार हैं। वहीं मॉरीशस पीएम ने वाराणसी में मिले स्वागत को ‘अविस्मरणीय’ बताते हुए कहा कि ऐसा सम्मान किसी भी अन्य प्रधानमंत्री को शायद ही मिला हो।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री 9 से 16 सितंबर तक भारत यात्रा पर हैं। वे तिरुपति बालाजी के दर्शन और मुंबई में व्यवसायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इससे पहले 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading