जिला पंचायत सदस्य के घर में लगी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त

  • पुलिस और प्रशासन ने मौके पर नई प्रतिमा स्थापित कराई
  • दोषियों की तलाश में मुकदमा दर्ज, सख्त कार्रवाई की चेतावनी
  • अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर शांति की अपील की

अंबेडकरनगर। अहिरौली के मिझौड़ा गांव में रविवार रात अराजक तत्वों ने जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी के घर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नई प्रतिमा स्थापित कराई और लोगों को शांत कराया।

मिझौड़ा गांव की जिला पंचायत सदस्य उर्मिला देवी के आवास पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा लंबे समय से स्थापित है। यहां पर हर वर्ष आंबेडकर जयंती और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। रविवार की रात अज्ञात लोग घर की दीवार तोड़कर भीतर घुसे और प्रतिमा का चेहरा क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद घर में लगे सीलिंग फैन को भी नुकसान पहुंचाया। सोमवार सुबह जब उर्मिला देवी प्रतिमा स्थल पर पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। इससे हंगामे की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने दोषियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की मांग की।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading