तमसा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

  • तमसा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
  • दाउदपुर नसीरपुर गांव के पास शव मिलने से फैली सनसनी
  • शव पर चोट के निशान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हजपुरा (अंबेडकरनगर)। जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र स्थित तमसा नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान और घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं ने देखा शव, ग्रामीणों में फैली दहशत

घटना दाउदपुर नसीरपुर गांव के पास की है, जहां कुछ महिलाएं पशुओं के लिए चारा लेने नदी किनारे गई थीं। इसी दौरान उन्होंने तमसा नदी में एक शव को उतराते देखा। महिलाओं की आवाज सुनकर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

घटना की सूचना तत्काल सम्मनपुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।

शव की नहीं हो सकी पहचान, उम्र करीब 45 वर्ष

पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास आंकी जा रही है। युवक ने सिर पर लाल रंग का गमछा, साथ में लोअर और शर्ट पहन रखा था। पुलिस ने आसपास के गांवों में पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading