शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा के नेतृत्व में महिलाएं विधान भवन पहुंचीं

  • पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का-मुक्की, महिलाओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया
  • सुमैया राणा का आरोप: सरकार मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रही है, लॉ एंड ऑर्डर सिर्फ समुदाय विशेष पर लागू
  • प्रदर्शन में पैगंबर मोहम्मद के प्रति सम्मान और धार्मिक भावनाओं की रक्षा का संदेश

लखनऊ। कानपुर की घटना को लेकर शनिवार को मुस्लिम महिलाओं ने विधान भवन में जोरदार हंगामा किया। शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा के नेतृत्व में महिलाएं हाथों में “आई लव मोहम्मद” की तख्ती लेकर गेट नंबर 4 पर प्रदर्शन करने पहुंचीं।

प्रदर्शन और पुलिस से झड़प

महिलाओं ने कानपुर के बर्रा में आई लव मोहम्मद का बोर्ड लगाने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों पर मुकदमा दर्ज किए जाने के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और महिलाओं में धक्का-मुक्की और नोक-झोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन में छोड़ा।

सुमैया राणा का बयान

सुमैया राणा ने कहा:

  • “यह बेहद दुखद है कि पैगंबर का नाम लिखने पर मुकदमा दर्ज हो रहा है। यह सीधे तौर पर गैर संवैधानिक है।”

  • “सरकार मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। हम पैगंबर मोहम्मद के नाम पर मर मिटने वाले हैं।”

  • “यूपी में लॉ एंड ऑर्डर शून्य है। कार्रवाई केवल समुदाय विशेष पर की जा रही है।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading