लखनऊ में स्मार्ट पार्किंग का आगाज, मोबाइल ऐप से होगी बुकिंग

लखनऊ। अब राजधानी में वाहन चालकों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम ने स्मार्ट पार्किंग सिस्टम लागू करने का ऐलान किया है। नए सिस्टम के तहत मोबाइल फोन से पार्किंग स्लॉट बुकिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग और डिजिटल पेमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि बीते 9 सितंबर को पार्किंग स्थलों के सन्निर्माण, अनुरक्षण और संचालन के लिए नई नियमावली को मंजूरी मिल चुकी है। प्रारंभिक तौर पर शहर के 40 पार्किंग स्थल इस स्मार्ट प्रणाली के तहत आएंगे।

ऑटोमैटिक बैरियर और सेंसर आधारित सुविधा

सिस्टम में ऑटोमैटिक बैरियर लगेंगे, जिससे प्रवेश और निकासी पूरी तरह स्वचालित होगी। प्रत्येक पार्किंग स्लॉट में सेंसर लगे होंगे जो खाली या भरे होने की जानकारी देंगे। वाहन चालक मोबाइल ऐप के जरिए लाइव ट्रैकिंग कर पार्किंग स्लॉट बुक कर सकेंगे। डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड स्कैनिंग की सुविधा भी होगी।

सुरक्षा और निगरानी

सभी स्मार्ट पार्किंग स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लाइव पार्किंग लोकेशन ऐप और वेब प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगी, जिससे चालक सही स्थान पर आसानी से पार्किंग कर सकेंगे।

पार्किंग प्रबंधन समिति का गठन

नगर निगम पार्किंग संबंधी कार्यों के लिए पार्किंग प्रबंधन समिति का गठन करेगा। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में समिति में ट्रैफिक पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पावर कॉरपोरेशन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी सदस्य होंगे। समिति की बैठक छह महीने में अनिवार्य होगी।

14 पार्किंग स्थलों का संचालन

लखनऊ में 14 पार्किंग स्थलों का संचालन नए नियमों के तहत होगा। इसमें हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग, लालबाग झंडी पार्क, सरोजिनी नायडू पार्क, गोल मार्केट, आलमबाग पार्किंग, भूतनाथ पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर की मोरंग पार्किंग नंबर 2, 3, 4 व 10 शामिल हैं। हजरतगंज पार्किंग का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading