क्लब के मालिक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया

गोवा। बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में 6 दिसंबर को लगी आग में 25 लोगों की मौत के मामले में क्लब के चार मालिकों में से एक अजय गुप्ता को हिरासत में लिया गया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और गोवा पुलिस ने बुधवार को उसे दिल्ली से ही गिरफ्तार किया।

अजय गुप्ता को दिल्ली क्राइम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ के बाद साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को गोवा पुलिस की 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर सौंपा है। रिमांड के दौरान उसे दवाइयां लेने की अनुमति दी गई है। पूछताछ और कोर्ट पेशी के दौरान आरोपी ने मास्क, टोपी और हुडी जैकेट से अपना चेहरा छिपाया रखा।

अजय गुप्ता ने मीडिया से कहा, “मैं सिर्फ एक बिजनेस पार्टनर हूं। मुझे इससे ज्यादा कुछ नहीं पता।”

अन्य मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

क्लब के दो अन्य मालिक और सगे भाई, सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा, ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। कोर्ट ने जमानत नहीं दी और पुलिस से जवाब मांगा। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

दोनों भाई आग लगने के कुछ घंटे बाद, 7 दिसंबर को दिल्ली से थाईलैंड भाग गए थे। इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन (INTERPOL) ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

क्लब के चौथे मालिक, सुरिंदर कुमार खोसला, जो ब्रिटिश नागरिक हैं, के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया है।

गोवा पुलिस ने इस गंभीर मामले की जांच तेज कर दी है और सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button