लखनऊ में सपा विधायक कावेंद्र चौधरी के साले ने की खुदकुशी

  • गोमती नगर के विपुलखंड में मिला शव, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और होटल व्यवसाय संभाल रहे थे कार्तिकेय राज
  • नौकर ने सुबह सफाई के दौरान फंदे से लटकते देखा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक कावेंद्र चौधरी के साले कार्तिकेय राज (25) ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना गोमती नगर के विपुलखंड स्थित उनके आवास की है। परिजनों के अनुसार, कार्तिकेय मंगलवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे। सुबह जब नौकर सफाई के लिए कमरे में पहुंचा तो देखा कि कार्तिकेय पंखे से फंदे के सहारे झूल रहे हैं।

आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृतक कार्तिकेय राज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और अंबेडकर नगर में एक होटल का व्यवसाय भी संभाल रहे थे। उनके पिता शोभाराम वर्मा बलिया में जिला पंचायत विभाग में इंजीनियर हैं। घर पर मां नीलम वर्मा, नानी और दो नौकर मौजूद थे।

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात कार्तिकेय ने पालतू कुत्ते को भी अपने कमरे में नहीं ले गए, जबकि वह रोज साथ रखते थे। सुबह नौकर रामपाल ने सफाई करते वक्त उन्हें फंदे पर लटका पाया और तुरंत परिवार को सूचना दी।

मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कार्तिकेय ने घटना से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया। पोस्ट की जानकारी किसी के पास नहीं है।

रिटायर्ड डीआईजी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि कार्तिकेय कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। संभवतः इसी कारण उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने पर उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading