शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च की PM मोदी पर लिखी किताब

बोले- ‘35 साल के अपनापन और अनुभवों का दस्तावेज’

  • 1991 की एकता यात्रा से जुड़े अनुभव शामिल
  • किताब में मोदी के नेतृत्व और सुशासन का जिक्र
  • शिवराज बोले- युवाओं को प्रेरित करेगी पुस्तक

भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के साथ अपने 35 वर्षों के अनुभवों को किताब के रूप में पेश किया है। ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ नाम की इस पुस्तक का विमोचन मंगलवार को दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में किया गया।

पुस्तक का विमोचन पूर्व उपराष्ट्रपति M. Venkaiah Naidu और पूर्व प्रधानमंत्री H. D. Deve Gowda ने किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह पुस्तक सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बिताए गए लंबे समय के अनुभवों और अपनत्व की कहानी है। उन्होंने बताया कि इसमें 1991 की एकता यात्रा से लेकर वर्तमान समय तक के कई अहम अनुभवों को शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि उस दौर में मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा में नरेंद्र मोदी संगठनात्मक प्रभारी की भूमिका में थे और वहीं से उनके साथ जुड़ी यादों की शुरुआत हुई। किताब में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, अनुशासन, समर्पण, राष्ट्र सेवा और सुशासन से जुड़े कई व्यक्तिगत अनुभवों का जिक्र किया गया है।

शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक यह पुस्तक खासतौर पर युवाओं को प्रेरित करेगी। इसमें बताया गया है कि मेहनत, तपस्या और लोगों के साथ अपनापन रखकर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button