विदेश मंत्रालय ने कहा: भारत ने नाटो मोदी-पुतिन बयान खारिज किया

  • अमेरिका का नया टैरिफ और भारत पर असर, विदेश मंत्रालय ने अध्ययन शुरू किया
  • ईरान में भारतीयों के किडनैपिंग खतरे पर चेतावनी, झूठे नौकरी ऑफर से सतर्क रहने को कहा
  • सिका देशों के साथ डिजिटल, फूड सिक्योरिटी और पर्यावरण पर सहयोग बढ़ाने का प्रयास

नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को वीकली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हाल ही में साइप्रस के विदेश मंत्री से बातचीत की और इस विवाद को UN नियमों के मुताबिक हल करने पर चर्चा हुई। 1974 में तुर्किये द्वारा साइप्रस के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किए जाने के बाद से यह विवाद बना हुआ है।

जायसवाल ने कहा कि भारत का जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर स्टैंड पिछले 10 साल से स्पष्ट है

उन्होंने नाटो प्रमुख मार्क रुटे के उस बयान को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को लेकर राष्ट्रपति पुतिन से बात की है। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई और नाटो से सावधानी से बयान देने की अपील की।

विदेश मंत्रालय ने अमेरिका द्वारा 1 अक्टूबर से दवाओं और कुछ अन्य सामान पर 100% तक टैरिफ लगाने की घोषणा पर नजर बनाए रखी है।

जायसवाल ने बताया कि जनवरी से अब तक 2,417 भारतीय अवैध तरीके से अमेरिका से लौटे। सरकार ऐसे मामलों को रोकने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम कर रही है और लोगों को जागरूक कर रही है।

ईरान में कुछ भारतीयों के अपहरण की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि झूठे नौकरी ऑफर से सावधान रहने की जरूरत है।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading