लद्दाख में हिंसा के आरोप में सोनम वांगचुक गिरफ्तार

  • वांगचुक पर 24 सितंबर की हिंसा भड़काने का आरोप
  • पाकिस्तान और बांग्लादेश यात्रा पर भी जांच जारी
  • SECMOL और HIAL पर विदेशी फंडिंग जांच

लेह। लद्दाख के डीजीपी एसडी सिंह जामवाल ने शनिवार को बताया कि सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को उनके गांव उल्याकटोपो से शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार किया गया। वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया है।

जामवाल ने कहा कि वांगचुक पाकिस्तान इंटेलीजेंस ऑपरेटिव (PIO) से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान भेज रहे थे। उनके पाकिस्तान के समाचारपत्र ‘डॉन’ के एक इवेंट में भी शामिल होने के रिकॉर्ड हैं। इसके अलावा वांगचुक बांग्लादेश की यात्रा भी कर चुके हैं। इन सभी मामलों की जांच अभी जारी है।

सरकार ने वांगचुक को 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा का जिम्मेदार बताया। उस दिन हुई झड़पों में चार युवकों की मौत और 80 लोग घायल हुए थे, जिनमें 40 पुलिसकर्मी भी शामिल थे। अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेह में तीन दिन का कर्फ्यू लगा हुआ था, जिसे शनिवार दोपहर चार घंटे के लिए ढील दी गई।

सोनम वांगचुक का कहना था कि उन्हें सरकार की तरफ से गिरफ्तारी का अंदेशा था। एक दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि “यदि इस मुद्दे पर मुझे गिरफ्तार होना पड़े तो मुझे खुशी होगी।” हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद माहौल शांत होने के बजाय तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading