मिशन शक्ति के तहत आंचल बनी एक दिन की ई.ओ.

अंबेडकरनगर। महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को प्राइमरी कॉलेज इंग्लिश मीडियम मुरादाबाद अकबरपुर की कक्षा 5 की छात्रा आंचल को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए नगर पालिका अकबरपुर की अधिशासी अधिकारी (ई.ओ.) बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा ने न केवल प्रशासनिक कार्यशैली का अनुभव किया बल्कि जनसुनवाई करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण

ई.ओ. बनी छात्रा आंचल ने नगर पालिका कार्यालय में आम जनता द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र स्वीकार किए और त्वरित निस्तारण हेतु नगर पालिका के कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासनिक कार्यों का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

साफ-सफाई, जल और विद्युत व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

आंचल ने नगर की साफ-सफाई, जलकल और विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की और कर्मचारियों को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुव्यवस्थित ढंग से कार्य योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है।

महिला सुरक्षा, शिक्षा और अपराध नियंत्रण पर दिया जोर

छात्रा ने महिला सुरक्षा, बालिकाओं की शिक्षा और अपराध नियंत्रण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading