अंबेडकरनगर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

अंबेडकरनगर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार को जे एम डायग्नोस्टिक सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित पटेल नगर में खुला यह अत्याधुनिक केंद्र अब मरीजों को सभी तरह की जांच सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जलालपुर विधायक एवं पूर्व सांसद राकेश पांडे ने दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों, व्यापारियों और समाजसेवियों की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह उत्साह और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

स्थानीय स्तर पर ही मिलेगी आधुनिक जांच सुविधाएं

जे एम डायग्नोस्टिक सेंटर में अत्याधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पैथोलॉजी जैसी जांचें शामिल हैं। इन सेवाओं का संचालन विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा।
केंद्र से जुड़े प्रमुख डॉक्टरों में एमडी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भगवान यादव और एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉ. हसीबुद्दीन खान शामिल हैं, जो मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा जांच सेवाएं प्रदान करेंगे।

बाहर नहीं जाना पड़ेगा बड़े शहरों में

उद्घाटन समारोह में मौजूद सांसद रितेश पांडे ने कहा कि जे एम डायग्नोस्टिक सेंटर के शुरू होने से जिले के मरीजों को अब एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी अत्याधुनिक जांचों के लिए लखनऊ, वाराणसी या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “इस केंद्र के शुरू होने से जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं घर के पास ही मिल सकेंगी। यह पहल अंबेडकरनगर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading