लखनऊ में गर्मी के बाद मौसम बदला, मूसलाधार बारिश से मिली राहत

लखनऊ। चार दिनों की उमसभरी गर्मी के बाद शुक्रवार शाम राजधानी में मौसम ने अचानक करवट ली। गोमतीनगर, बीकेटी, मोहनलालगंज और हजरतगंज सहित कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर के चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट (गोपालपुर-पारा दीप) के बीच चक्रवात बना, जिससे लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों का मौसम प्रभावित हुआ। दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में मोहनलालगंज, हजरतगंज और आलमबाग में हल्की बूंदाबांदी हुई थी।

बारिश के चलते हजरतगंज और अन्य व्यस्त इलाकों में सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही कम हो गई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 से 5 अक्टूबर के दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। 4 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विशेषज्ञ मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 अक्टूबर को ओलावृष्टि के साथ बारिश का अनुमान है। 6 और 7 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मानसून की वापसी की लाइन अभी वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है। अक्टूबर के पहले हफ्ते में बारिश के चलते प्रदेश में मानसून की विदाई में देरी होगी।

Related Posts

लखनऊ के सीजी सिटी में बड़ा हादसा टला

लखनऊ। राजधानी के सीजी सिटी स्थित सीएसआई टावर में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निरीक्षण के दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार समेत सात अधिकारी…

Continue reading
दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर

लखनऊ। महिगवां थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल…

Continue reading