
- लखनऊ विश्वविद्यालय में NSUI छात्रों ने गांधी जयंती मनाई
- बापू की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण
- “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारे लगे
लखनऊ। कांग्रेस की स्टूडेंट विंग NSUI से जुड़े छात्रों ने इस बार गांधी जयंती का अनोखा अंदाज अपनाया। कैंपस में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहले दुग्धाभिषेक किया गया और उसके बाद माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारे भी लगाए।
NSUI विंग के अध्यक्ष राणा सुधांशु शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी के विचारों को अपनाकर ही भारत जल्दी ही सुपर पावर बन सकता है। इस दौरान NSUI से जुड़े अन्य छात्र और कांग्रेस समर्थक छात्र भी मौजूद रहे। छात्रों में कृष, कन्हैया, अभिषेक, राजवीर, अंकुश, तनय और राघव प्रमुख रूप से शामिल थे।
सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें छात्रों की श्रद्धांजलि अर्पित करने की प्रक्रिया दिखाई गई है।








