आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग को लेकर डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

  • पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, शीघ्र कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की
  • 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
  • धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे

अंबेडकरनगर। जिला पंचायत सदस्य के भतीजे पर जानलेवा हमले और अपहरण के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया।

1 अक्टूबर को हुआ था हमला, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

आजाद समाज पार्टी के जिला महामंत्री और जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र गौतम के भतीजे आकाश गौतम पर 1 अक्टूबर को अपहरण के बाद जानलेवा हमला किया गया था। इस घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

धरना स्थल पर उपस्थित पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह राणा ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक कार्रवाई करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि दलित समाज की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है।

मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

धरने के दौरान राणा ने कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी मांग की कि दर्ज मुकदमे में आईपीसी की धारा 307 (जानलेवा हमला) और 364 (अपहरण) को जोड़ा जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading