दीपावली-छठ पर लखनऊ जगमग, 25 लाख की लाइटों से रोशन शहर

लखनऊ। दीपावली और छठ के पर्वों के मौके पर राजधानी लखनऊ 25 लाख रुपए के बजट से जगमग हो उठी है। राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा को तिरंगे के रंग में सजाया गया है। हजरतगंज-जनपथ मार्केट को हेरिटेज लुक देने के लिए इलेक्ट्रिक लालटेन लगाई गई हैं, जबकि शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों को पीली इलेक्ट्रिक लाइटों से सजाया गया है।

साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था
शहर के सभी प्रमुख चौराहों सहित सोमनाथ द्वार (कटाई पुल), प्रतिष्ठा चौराहा, समतामूलक चौराहा और सरोजिनी नगर वार्ड के कान्हा उपवन में भी सजावट की गई है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट और अवध चौराहा सहित विशेष मार्गों पर विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के आसपास पेड़ों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं।

नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि दीपावली पर स्वच्छता अभियान के साथ शहर को सुंदर तरीके से सजाया गया है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भी शहर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें।

बाजारों और वार्डों में प्रकाश व्यवस्था
मुख्य बाजारों जैसे हजरतगंज, जनपथ, अमीनाबाद, भूतनाथ, नाका और निशातगंज में नई एलईडी लाइटें लगाई गई हैं और पुरानी खराब लाइटों को बदल दिया गया है। नगर निगम ने शहर के सभी 110 वार्डों में 5500 लाइटें लगाई हैं, प्रत्येक वार्ड में 50-50 लाइट की व्यवस्था की गई है।

अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि नगर निगम की मार्ग प्रकाश टीम लगातार निगरानी कर रही है। जहां भी प्रकाश व्यवस्था में समस्या आती है, उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है।

मेयर का संदेश
मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा, “दीपावली पर लखनऊ पूरी तरह रोशनी से नहाया होगा। यह केवल पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सौंदर्य और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा। पूरे चौराहों पर पीली झालर की लाइटिंग की गई है।”

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading