
अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर विद्युत बिल से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की चारों विद्युत खंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत उपभोक्ताओं की समस्याएं न केवल सुनी गईं, बल्कि कई मामलों में मौके पर ही संशोधन कर राहत दी गई।
15 अक्टूबर को आयोजित इस विशेष शिविर में घरेलू, कॉमर्शियल और अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं से कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से सभी का निस्तारण शिविर के दौरान ही कर दिया गया। यह जानकारी विद्युत वितरण खंड अकबरपुर के अधिशासी अभियंता द्वारा दी गई।
समस्याओं को गंभीरता से सुनकर किया तत्काल समाधान
बिजली बिल को लेकर अक्सर उपभोक्ताओं को लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है, लेकिन इस शिविर में अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। उपभोक्ताओं ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की।
शिकायतों में बिल की ग़लत रीडिंग, दोहरी बिलिंग और सरचार्ज से जुड़ी दिक्कतें रहीं प्रमुख
शिविर में आई शिकायतों में मुख्य रूप से मीटर रीडिंग में त्रुटि, एक ही उपभोक्ता को दो-दो बार बिल जारी होना, सरचार्ज की गलत गणना जैसी समस्याएं सामने आईं। इन सभी बिंदुओं पर तकनीकी टीमों ने मौके पर जांच कर बिलों में सुधार किया.








