RMLNLU में लेट नाइट डीजे पार्टी पर कार्रवाई

107 छात्रों पर लगा जुर्माना, छेड़छाड़ शिकायत भी पहुंची ICC

  • बिना अनुमति आयोजित पार्टी पर विश्वविद्यालय की कार्रवाई
  • 110 छात्रों को जारी हुआ था नोटिस
  • 107 छात्रों पर लगा एक-एक हजार रुपये जुर्माना
  • ICC में दर्ज छेड़छाड़ शिकायतें वापस ली गईं

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (RMLNLU) में बिना अनुमति आयोजित लेट नाइट डीजे और डांस पार्टी के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के बाद 107 छात्रों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, नोटिस प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को संतोषजनक जवाब देने पर राहत प्रदान की गई है।

मामला 19 मई की रात आयोजित एक पार्टी से जुड़ा है, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के बिना बड़ी संख्या में छात्र देर रात तक कैंपस में मौजूद थे। इस दौरान दो छात्राओं ने अलग-अलग मामलों में कुछ छात्रों पर छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए आंतरिक शिकायत समिति (ICC) में शिकायत दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों की सूचना के बाद कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराई। जांच में 110 छात्रों की पहचान पार्टी में शामिल होने के रूप में हुई। इसके बाद सभी छात्रों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था।

शुक्रवार को छात्रों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। जांच में तीन छात्रों के जवाब संतोषजनक पाए गए, जिसके बाद उन्हें कार्रवाई से मुक्त कर दिया गया। वहीं 107 छात्रों के खिलाफ आरोप सही पाए जाने पर उन पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button