लखनऊ सिविल अस्पताल में आउटसोर्स सफाई कर्मियों का हंगामा

  • बोनस और वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन
  • दिवाली से पहले पेमेंट न होने पर जताई नाराजगी
  • एक महिला कर्मी की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में शुक्रवार को आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने वेतन और बोनस न मिलने के विरोध में काम बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन से बार-बार कहने के बावजूद दिवाली से पहले वेतन और बोनस नहीं दिया गया, जिसके चलते सभी ने काम ठप कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान एक महिला सफाई कर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। साथी कर्मचारियों ने उसे तुरंत इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में कुछ देर बाद उसकी हालत में सुधार आया।

कर्मचारियों ने कहा कि उनसे दिन-रात बेहिसाब काम लिया जाता है, लेकिन न वेतन समय पर दिया जाता है और न ही छुट्टी या बोनस की सुनवाई होती है। मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा।

इस मामले में अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. पांडेय ने बताया कि आउटसोर्स एजेंसी के तहत करीब 75 सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। इनका भुगतान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) द्वारा किया जाता है। गुरुवार को भुगतान होना था, लेकिन ट्रेजरी संबंधी दिक्कत के कारण देर हो गई। उन्होंने कहा कि अब सभी का भुगतान कर दिया गया है और मरीजों की सेवा प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि स्थायी सफाई कर्मी काम पर मौजूद रहे।

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading