
- लखनऊ एयरपोर्ट पर युवक गिरफ्तार
- लगेज जांच में मिला 12 बोर तमंचा
- दुबई जाने वाली फ्लाइट से था सफर
लखनऊ। Lucknow के Chaudhary Charan Singh International Airport पर सुरक्षा जांच के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ पकड़ा गया। युवक अपने लगेज में 12 बोर का तमंचा छिपाकर दुबई जाने की तैयारी में था।
लगेज जांच में खुला राज
घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। युवक महेश कुमार चौहान एयरपोर्ट पहुंचा था और Air India Express की फ्लाइट IX-193 से दुबई रवाना होने वाला था। लगेज बुकिंग काउंटर पर सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग की तलाशी ली गई, जिसमें तमंचा बरामद हुआ।
तुरंत पुलिस को सौंपी गई जानकारी
सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद सरोजनी नगर थाने की पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
दुबई सप्लाई का शक
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि तमंचा दुबई सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। हालांकि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नौकरी के सिलसिले में दुबई जा रहा था, लेकिन हथियार उसके बैग में कैसे आया, इसका संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।
गोंडा का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गोंडा जिले के चांदपुर लखपत राय निवासी महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो 12वीं पास बताया जा रहा है।









