आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण व कायाकल्प की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अंबेडकरनगर। जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों, लर्निंग लैब और सक्षम केंद्रों के निर्माण और कायाकल्प की प्रगति की समीक्षा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न वित्तीय वर्षों में स्वीकृत केंद्रों के निर्माण कार्य की स्थिति जानना और शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने की रणनीति तय करना रहा।

110 में से 92 केंद्रों का निर्माण पूर्ण, 18 पर कार्य जारी

जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2022–23 से 2024–25 तक जनपद में कुल 110 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इनमें से 92 केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि 18 केंद्र निर्माणाधीन हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन केंद्रों को अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि देरी करने वाले अधिकारियों की उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।

लर्निंग लैब के अंतर्गत चयनित केंद्रों की परियोजनावार समीक्षा

बैठक में लर्निंग लैब योजना के अंतर्गत चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों की परियोजना वार समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2023–24 में 41 केंद्र और 2024–25 में 15 केंद्र इस योजना के अंतर्गत चयनित किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इन केंद्रों का कायाकल्प सुनिश्चित किया जाए तथा कार्य की प्रगति की नियमित मॉनीटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए लर्निंग लैब की भूमिका अहम है, अतः इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading