दीपावली के बाद लखनऊ की हवा हुई जहरीली

  • दीपावली के बाद भी लखनऊ की हवा जहरीली बनी रही
  • बुधवार सुबह AQI 227 ‘सीवियर’ श्रेणी में दर्ज
  • दीपावली की रात देश में सबसे खराब रही लखनऊ की हवा

लखनऊ। दीपावली के दूसरे दिन भी राजधानी लखनऊ की हवा में जहर घुला रहा। बुधवार सुबह 8:53 बजे तक शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 227 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘सीवियर’ यानी गंभीर श्रेणी में आता है। शहर के लालबाग, कैसरबाग और अमीनाबाद इलाकों में हवा की स्थिति सबसे अधिक खराब रही।

दीपावली की रात 454 तक पहुंचा था AQI
सोमवार रात दीपावली के दौरान लखनऊ का AQI 454 तक पहुंच गया था, जो अत्यंत खतरनाक स्तर है। देशभर में दिवाली की रात लखनऊ की हवा सबसे खराब दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार अक्टूबर 2025 पिछले पांच वर्षों का सबसे प्रदूषित महीना साबित हुआ है।

दिन में राहत, रात में दमघोंटू हवा
बीते 24 घंटों में प्रदूषण के स्तर में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन के समय हवा थोड़ी साफ रही, लेकिन रात होते ही हालात दमघोंटू बन गए। रविवार रात 12 बजे AQI 454 दर्ज हुआ, जबकि दिन में यह 143 तक सीमित था।

धीमी हवा और ठंड बढ़ने से फंसे प्रदूषक कण
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि रात और सुबह के समय हवा की रफ्तार बेहद धीमी हो जाती है। इससे प्रदूषक कण जमीन के करीब जमा हो जाते हैं, जिसके कारण हवा में दमघोंटू धुंध छा जाती है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading