- सन ने उनके उत्कृष्ट कार्य और विकास योजनाओं के सफल संचालन को सराहा
- ग्रामीण विकास और सामुदायिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में रहा अहम योगदान
- प्रमोशन की खबर से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में उत्साह
अंबेडकरनगर। जनपद अंबेडकरनगर में परियोजना निदेशक के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को पदोन्नति मिली। यह निर्णय शासन द्वारा जिले के विकास और प्रशासनिक कार्यों की गति को बेहतर बनाने के दृष्टिकोण से लिया गया है। अनिल कुमार सिंह ने अपने प्रशासनिक करियर में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का सफल संचालन किया है। उन्होंने जिले में सामुदायिक विकास योजनाओं, ग्रामीण कार्यों और विकास परियोजनाओं को सुचारू रूप से क्रियान्वित किया। उनकी कार्यशैली और स्पष्ट दृष्टिकोण को देखते हुए शासन ने उन्हें यह उच्च पद प्रदान किया है। अनिल कुमार सिंह के प्रमोशन की खबर मिलते ही जिले के प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता की सराहना की है।








