लखनऊ में बढ़ी ठंड, तेज हवा और कोहरे से मौसम ठिठुरन भरा

लखनऊ। बुधवार की बारिश के बाद गुरुवार सुबह लखनऊ में बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ गई। 9 बजे तक धूप निकल आई, लेकिन तेज पछुआ हवा के चलते ठंड का असर बना रहा। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही, जिससे धूप का गर्म प्रभाव महसूस नहीं हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक मौसम अस्थिर रहेगा, लेकिन आज से हल्का सुधार दिखाई देगा। अनुमान है कि 2 फरवरी से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा।

इस तेज हवा के कारण वातावरण में नमी कम हो रही है और ठंड का असर और बढ़ गया है। लखनऊ के बाहरी और गोमती किनारे वाले इलाकों में हल्का कोहरा भी देखा गया।

आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button