लखनऊ में छठ महापर्व की धूम, सीएम योगी 27 अक्टूबर को देंगे संध्या अर्घ्य

लखनऊ। चार दिवसीय छठ महापर्व आज यानी 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इस पर्व का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। 26 अक्टूबर को खरना, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा।

लक्ष्मण मेला मैदान में विशेष तैयारियां

गोमती किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं और जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है।

सीएम योगी देंगे संध्या अर्घ्य

प्रभुनाथ राय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 अक्टूबर को शाम 4 बजे संध्या अर्घ्य देंगे। उन्होंने कहा कि 41 वर्षों से लगातार छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है और छठी मैया की सेवा करना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

27 और 28 अक्टूबर को छठ महापर्व के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें लगभग 200 कलाकार भाग लेंगे। सुप्रसिद्ध लोक गायिका कल्पना पटवारी (असम), गोपाल राय (बलिया) और सुरेश शुक्ला (मुंबई) सहित अन्य कलाकार 18 घंटे तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading