आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में देरी पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से क्रियान्वित किया जाए, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके।

आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान में देरी पर कार्रवाई के निर्देश

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के प्रोत्साहन भुगतान में देरी पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला लेखा प्रबंधक (डीएएम) का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए तथा संविदा समाप्ति पर विचार के लिए स्पष्टीकरण मांगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, ऐसे में उनके भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी अस्वीकार्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित भुगतान तत्काल किए जाएं और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

आयुष्मान भारत योजना में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में जिलाधिकारी ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की समीक्षा करते हुए गोल्डन कार्ड निर्माण की रफ्तार बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड जल्द से जल्द बनाए जाएं।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के गोल्डन कार्ड जल्द तैयार कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। इसके साथ ही अधिकारियों से प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, ताकि कार्य की गति का मूल्यांकन किया जा सके।

डेंगू और मलेरिया की रोकथाम पर कड़े कदम

जिलाधिकारी ने बैठक में वेक्टर जनित रोगों, विशेष रूप से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रोग प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और साफ-सफाई अभियान प्राथमिकता के आधार पर चलाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button