सुधीर चतुर्वेदी तीसरी बार बने सेतु निगम के पैनल अधिवक्ता

आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर कोडरहा निवासी अधिवक्ता सुधीर चतुर्वेदी को लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड में पैनल अधिवक्ता मनोनीत किया गया है। उनके इस चयन से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे गौरव का विषय बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

सुधीर चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के निदेशक एवं भाजपा नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी के पुत्र हैं। कानूनी क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके भाई सुनील चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति उनके समर्पण, निष्ठा और पेशेवर दक्षता का परिणाम है।

राज्य सरकार और कई निगमों के पैनल में शामिल

सुधीर चतुर्वेदी वर्तमान में स्टैंडिंग काउंसिल, उत्तर प्रदेश सरकार के रूप में भी कार्यरत हैं। इसके अलावा वे उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश राज्य भंडार निगम लिमिटेड, तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड में भी पैनल अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

लगातार तीसरी बार सेतु निगम में उनकी पुनर्नियुक्ति उनके अनुभव, विधिक ज्ञान और कार्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, चतुर्वेदी की कार्यप्रणाली और समयबद्ध निपटान की शैली ने उन्हें निगम का भरोसेमंद विधिक प्रतिनिधि बनाया है।

क्षेत्र में खुशी, लोगों ने दी बधाई

सुधीर चतुर्वेदी के पुनः पैनल अधिवक्ता बनने की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनीता कमल, कन्हैया सिंह, डा. संजय सिंह, पप्पू प्रजापति, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, लालमणि गोंड और संजय शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि चतुर्वेदी ने अपने कार्यकाल में सदैव ईमानदारी और दक्षता के साथ दायित्व निभाया है। क्षेत्र के युवा अधिवक्ताओं के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button