कर्नाटक: भाजपा नेता के बेटे ने टोलकर्मी को पीटा

  1. टोल फ्री पास से इंकार पर भाजपा नेता का बेटा भड़का
  2. टोलकर्मी पर हमले की CCTV फुटेज हुई वायरल
  3. घायल टोलकर्मी को अस्पताल में भर्ती, शिकायत का इंतजार

विजयपुराप। कर्नाटक के विजयपुरा-कलबुर्गी हाईवे पर गुरुवार देर रात एक टोल बूथ पर भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्तों ने टोलकर्मी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि टोलकर्मी ने उन्हें बिना शुल्क दिए टोल पार करने से रोक दिया था।

आरोपी की पहचान समर्थगौड़ा पाटिल के रूप में हुई है, जो भाजपा नेता और बाबलेश्वर से पूर्व उम्मीदवार विजुगौड़ा पाटिल का बेटा है। घटना का वीडियो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसमें समर्थगौड़ा और उसके साथी टोल कर्मचारी पर हमला करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

फ्री पास न मिलने पर भड़का भाजपा नेता का बेटा

पुलिस के मुताबिक, समर्थगौड़ा अपने दोस्तों के साथ विजयपुरा से सिंदगी जा रहा था।
कन्नोली टोल प्लाजा पर टोलकर्मी संगप्पा ने उन्हें टोल टैक्स देने के लिए रोका।
इस पर समर्थगौड़ा गाड़ी से उतरा और टोल बूथ के केबिन में घुस गया।
वह चिल्लाया — “तुम जानते नहीं हो मैं कौन हूं? मैं विजुगौड़ा पाटिल का बेटा हूं।”
जब टोलकर्मी ने जवाब दिया — “कौन विजुगौड़ा?” — तो समर्थगौड़ा और उसके दोस्तों ने उस पर हमला कर दिया।

टोलकर्मी घायल, CCTV फुटेज से खुली पोल

हमले में टोलकर्मी घायल हो गया। बूथ के अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
घायल कर्मचारी को सिंदगी तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने CCTV फुटेज की पुष्टि की है, हालांकि खबर लिखे जाने तक टोलकर्मी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।

Related Posts

असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading
10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव 12 सीटें एनडीए, 25 विपक्ष के पास महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6 सीटों पर मतदान नई दिल्ली। Election…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *