राहुल गांधी की नागरिकता मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

  • हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में मामले की सुनवाई
  • याचिकाकर्ता को दस्तावेज दाखिल करने का समय मिला
  • अगली सुनवाई 7 मई को तय
  • राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता का आरोप

लखनऊ। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi की कथित दोहरी नागरिकता को लेकर दायर याचिका पर अब सुनवाई Allahabad High Court की लखनऊ खंडपीठ में न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ करेगी। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 7 मई निर्धारित की है।

याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर, जो कर्नाटक के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं, ने राहुल गांधी पर भारत के साथ-साथ ब्रिटिश नागरिकता होने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले उनकी याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट से खारिज हो चुकी है, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था।

मामले में 17 अप्रैल को सुनवाई के दौरान एक अलग आदेश में एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई जांच के निर्देश देने की बात सामने आई थी, लेकिन अगले ही दिन अदालत ने कहा कि बिना नोटिस जारी किए ऐसा आदेश देना उचित नहीं होगा। इसके बाद याचिकाकर्ता के एक पोस्ट को लेकर विवाद भी हुआ, जिसके बाद संबंधित जज ने खुद को इस केस से अलग कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button