उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का काशी दौरा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का काशी दौरा

नट्टुकोट्टई धर्मशाला का उद्घाटन

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में अभिषेक और पूजन

वाराणसी। देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जीत के बाद आज पहली बार वाराणसी का दौरा किया। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति सिगरा पहुंचे, जहां उन्होंने नाटकोटक्षेत्रम की नट्टुकोट्टई धर्मशाला का उद्घाटन किया।

इसके बाद उपराष्ट्रपति श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया और षोडशोपचार विधि से पूजन किया। दर्शन-पूजन के बाद वे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली लौट गए।

सुरक्षा व्यवस्था:
उपराष्ट्रपति के काशी दौरे के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा की गई। सीआरपीएफ के कमांडो और जवान तैनात रहे। रूफटॉप सिक्योरिटी के अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई। सुरक्षा में 100 से अधिक सीआरपीएफ जवान और कमांडो समेत कुल 2000 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

मुख्यमंत्री का स्वागत:
उपराष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब चार बजे काशी पहुंचे। उपराष्ट्रपति काशी में लगभग तीन घंटे रहे और इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ लौट गए।

काशी और तमिलों का ऐतिहासिक संबंध:
काशी में हनुमान घाट, केदार घाट समेत अन्य स्थानों पर लगभग 50 हजार से अधिक दक्षिण भारतीय निवास करते हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि भगवान विश्वेश्वर की आज्ञा से अगस्त्य मुनि दक्षिण गए। काशी और तमिलनाडु का यह अटूट संबंध 2300 वर्ष पुराना है। तमिलों के 63 शैव संतों में से एक श्री अप्पर स्वामी ने कैलाश यात्रा पर काशी का उल्लेख किया और गंगा व विश्वनाथ के बारे में लिखा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *