मल्टीलेवल पार्किंग में गंदगी और अवैध गैराज पर कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नगर निगम की व्यवस्थाओं की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हजरतगंज स्थित मल्टीलेवल पार्किंग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने बनी पार्किंग का औचक निरीक्षण किया। मेयर के अचानक पहुंचने से पार्किंग परिसर में हड़कंप मच गया।

लिफ्ट बंद मिलने पर फूटा गुस्सा

निरीक्षण के दौरान सबसे पहले पार्किंग में लिफ्ट बंद पाई गई, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पर मेयर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

बेसमेंट में चल रहा था अवैध कार बाजार

जांच के दौरान पार्किंग के बेसमेंट में अवैध रूप से कार बाजार और गैराज संचालित होता मिला। यह देख मेयर और नगर आयुक्त ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेयर के आदेश पर मौके पर चल रहे गैराज और कार बाजार को तुरंत सील कर दिया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गंदगी और बंद टॉयलेट पर फटकार

पार्किंग के सभी फ्लोर पर गंदगी का अंबार मिला, जिस पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई गई। मेयर ने अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और जोनल सेनेटरी ऑफिसर कुलदीपक को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

इसके अलावा पार्किंग में बने टॉयलेट भी बंद पाए गए, जिन्हें तुरंत खुलवाकर जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने को कहा गया।

छापेमारी में उपकरण जब्त

कार्रवाई के दौरान छापेमारी में मौके से लैपटॉप और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए, जिससे अवैध गतिविधियों के संचालन के सबूत मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button