CM सिद्धारमैया ने केंद्र पर कन्नड़ उपेक्षा और हिंदी थोपने का आरोप लगाया

70वें कर्नाटक राज्योत्सव पर CM ने केंद्र सरकार पर निशाना

हिंदी थोपने और कन्नड़ उपेक्षा के आरोप

मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने की मांग

बेंगलुरु/कर्नाटक। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य की 70वीं स्थापना दिवस की तैयारियों और समारोहों के दौरान कन्नड़ भाषा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कर्नाटक के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और हिंदी थोपने की लगातार कोशिशें हो रही हैं, जबकि देश की अन्य भाषाओं की उपेक्षा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी और हिंदी के दबाव से बच्चों की प्रतिभा कमजोर हो रही है। उन्होंने मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने और इसे कानून के तहत अनिवार्य करने की भी मांग की।

सिद्धारमैया ने सितंबर में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी पूछ लिया था कि “क्या आपको कन्नड़ आती है?” राष्ट्रपति ने जवाब दिया कि वह कन्नड़ भले ही उनकी मातृभाषा नहीं है, लेकिन यह कर्नाटक की भाषा है और उन्होंने सभी भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करने की बात कही।

कर्नाटक का राज्योत्सव 1 नवंबर को मनाया गया। 1956 में मैसूर राज्य के रूप में गठित कर्नाटक को 1973 में वर्तमान नाम दिया गया। राज्योत्सव में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किए गए। राज्य का नारा है: “जहां भी रहो, जैसे भी रहो, सदा कन्नड़ बने रहो”।

कर्नाटक में कन्नड़ लैंग्वेज लर्निंग एक्ट-2015, लर्निंग रूल-2017 और एजुकेशनल इंस्टीट्यूट रूल-2022 लागू हैं। इन नियमों के तहत सभी सरकारी ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और व्यवसायों में कन्नड़ को प्राथमिकता दी जाएगी। सार्वजनिक साइनबोर्ड, विज्ञापन और पैकेजिंग पर कन्नड़ में जानकारी लिखना अनिवार्य होगा।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *