स्वामी प्रसाद मौर्य का योगी सरकार पर हमला

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री और जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘जय श्रीराम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे अब मुस्लिम समाज के घरों और मस्जिदों पर तोड़फोड़ का औजार बन गए हैं।

मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दलित और मुस्लिम समाज को निशाना बना रही है, गरीबों के घर बुलडोजर से गिराए जा रहे हैं, जबकि भाजपा से जुड़े अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि भाजपा सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ रही है। उन्होंने फतेहपुर के मकबरे और अलीगढ़ के मंदिर में हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हिंदू-मुस्लिम दंगा भड़काने की साजिश की गई।

उन्होंने महिला अपराध और अन्य अपराधों का जिक्र करते हुए कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश देश में रेप, हत्या और जातीय घटनाओं में नंबर वन है। मौर्य ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित अन्य राज्यों जैसे गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी यही हालात हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि अराजक तत्वों की संख्या तेजी से बढ़ी है, अपराधियों को संरक्षण मिलने के कारण उनका मनोबल बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वे घटनाओं का संज्ञान नहीं लेते और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कराते।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *