क्यों उठ रहे हैं सवाल महिमा की मौत पर? दहेज या खुदकुशी?

  • पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी
  • ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप
  • पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जुटाए सबूत

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर में शुक्रवार देर रात एक महिला ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान महिमा सोनी (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी ढाई साल पहले अशोक सेठ से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि महिमा की हत्या दहेज के लिए की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

कमरे में बंद पाई गई महिला, पंखे से लटकता मिला शव
घटना शुक्रवार रात की है, जब अशोक सेठ और महिमा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। झगड़े के दौरान अशोक ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया, जिससे नाराज होकर महिमा अपनी दो साल की बेटी को लेकर कमरे में चली गई और खुद को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद पति ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब खिड़की से झांककर देखा गया तो महिमा का शव फंदे से लटकता मिला।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम
घटना की सूचना पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी विवेक त्रिपाठी व चौकी प्रभारी अनुप शुक्ला पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवाया। शव को फंदे से नीचे उतारने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

Back to top button