अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक संपन्न

अम्बेडकरनगर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, अम्बेडकरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्री नगर, अकबरपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट अनिल मिश्रा ने की, जबकि संचालन का कार्य जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद दुबे ने किया।
बैठक में संगठन के विस्तार, कार्य प्रणाली और सामाजिक उत्तरदायित्वों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।

संगठन के विस्तार पर दिया गया जोर

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सजातीय बंधुओं की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए आवाज उठाना और समाज के हर वर्ग तक ब्राह्मण महासभा की नीतियों को पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि संगठन तभी प्रभावी होगा जब हर तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर उसकी सक्रिय इकाई कार्य कर रही हो। इसलिए सदस्यता अभियान को प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।

सामाजिक और प्रशासनिक उत्पीड़न पर चिंता

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के लोग कई स्तरों पर राजनीतिक और प्रशासनिक उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं।
राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उच्च अधिकारी कई बार इन समस्याओं से अनजान रहते हैं, इसलिए संगठन का दायित्व है कि समाज की पीड़ा को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज की आवाज है, जो अन्याय या भेदभाव के खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *