सड़क पर ड्रामा करने वाले जेई और प्रेमिका का विवाद सुलझा

जालौन। जालौन में जेई अजय गौतम और उनकी प्रेमिका मुस्कान के बीच शादी को लेकर सड़क पर हुआ नाटकीय विवाद रविवार देर रात कोतवाली में सुलझा। दोनों परिवारों ने पुलिस के सामने लिखित समझौता किया कि सोमवार को रिंग सेरेमनी होगी और छह महीने बाद शादी होगी।

रास्ते में शुरू हुआ झगड़ा, युवती ने दी सुसाइड की धमकी

बताया गया कि दोनों रेस्टोरेंट से खाना खाकर बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में शादी की बात पर बहस शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि अजय ने बाइक रोककर मुस्कान को उतार दिया और आगे बढ़ गया। युवती ने बीच सड़क पर बैठकर रोने लगी और सुसाइड करने की धमकी दी।

पुलिस ने किया थाने में समझौता

करीब दो घंटे तक सड़क पर बहस चलती रही। कभी अजय झुंझलाता, तो कभी गले लगाकर उसे शांत करने की कोशिश करता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। वहां दोनों परिवारों को बुलाकर लगभग छह घंटे तक बातचीत करवाई गई।

चार साल का रिश्ता, नौकरी के बाद टालमटोल

इंस्पेक्टर हरि बाबू ने बताया कि अजय और मुस्कान चार साल से रिलेशन में हैं। पिछले साल अजय को जेई का पद मिला, जिसके बाद से वह शादी को टालने लगा। इससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहे।
अजय के परिवार ने पहले उसकी बहन की शादी और फिर अजय की शादी करने की बात कही थी, लेकिन एक साल बाद भी शादी नहीं हुई।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *