लखनऊ में जलापूर्ति बाधित, 10 लाख लोग प्रभावित

लखनऊ। लखनऊ में 10 नवंबर को कई इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। जलकल विभाग ने बताया कि गिरधर लाल माथुर रोड, मुसाहिबगंज के पास रा-वाटर मेन फीडर पाइप लाइन की मरम्मत की जाएगी।

इस काम के दौरान गऊघाट पंपिंग स्टेशन से ऐशबाग जलकल को पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते कई क्षेत्रों में आज शाम की जलापूर्ति बाधित होगी।
लगभग 10 लाख की आबादी प्रभावित होने का अनुमान है।

प्रभावित क्षेत्र

मरम्मत के दौरान ऐशबाग, राजेन्द्र नगर, राजाबाजार, राजाजीपुरम, करेहटा, गढ़ी कनौरा, गणेशगंज, नक्खास, लालबाग, कैसरबाग, मौलवीगंज, माल एवेन्यू, हजरतगंज (आंशिक), लाटूश रोड और नाका हिंडोला समेत आसपास के क्षेत्र जलापूर्ति से वंचित रहेंगे।

नागरिकों के लिए सुझाव

  • 9 और 10 नवंबर की सुबह आवश्यक पानी स्टोर कर लें
  • जरूरत पड़ने पर विभाग टैंकर उपलब्ध कराएगा।

आपात स्थिति में संपर्क

  • 8177054100, 8177054003, 8177054010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button