ट्रांस यमुना कॉलोनी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हंगामा

आगरा। सोमवार को ट्रांस यमुना कॉलोनी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जेसीबी लेकर पहुंची टीम के कार्यवाही शुरू करने पर बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

भारद्वाज चौराहे पर सुबह करीब 11 बजे नगर निगम की टीम ने दुकानों और घरों के बाहर रखे सामान को हटाना शुरू किया। कॉलोनी में कई लोग घरों के बाहर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित करते हैं और सड़कों पर भी अतिक्रमण देखा जाता है।

टीम द्वारा जेसीबी से सामान हटाने पर दुकानदारों ने विरोध जताया। विरोध के दौरान एक महिला और उसका पति जेसीबी पर चढ़ गए। हंगामा काफी देर तक चलता रहा, हालांकि लोगों को समझाने का प्रयास किया गया।

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण बाजार में आवाजाही मुश्किल हो जाती है और कई बार फड़ वाले दुकानदारों से पैसे वसूलते हैं। नगर निगम ने अभियान जारी रखने का संकेत दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button